फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी जोन ने जीता वॉलीबाल का फाइनल

Thu, 12 Oct 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में खखेलकूद प्रतियोगिता में बालीवॉल प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी।स्त्रोत:संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। वीरवार को वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सलूणी जोन ने बनीखेत जोन को हराया।
विज्ञापन

रिले रेस प्रतिस्पर्धा में चंबा पहले, मठ दूसरे और बरौर की टीम तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में अंशुल कुकरेजा ने पहला, साहिल ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप प्रतिस्पर्धा में सुजल चौहान प्रथम, तुशार चौहान द्वितीय और प्रेरित तृतीय स्थान पर रहे। बनीखेत के पद्दर मैदान में अंडर-19 जिला स्तरीय छात्र वर्ग प्रतियोगिता के दौरान अहम मुकाबले हुए। इसमें सात जोन के 650 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल सेंट्रल जोन चंबा और भटियात जोन के मध्य हुआ। इसमें सेंट्रल जोन चंबा ने भटियात जोन को 5- 0 से हराकर जीत हासिल की। यह जानकारी एडीपीओ तिलक बिजलवान चंबा ने दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें