फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सकीमा बेगम ने मशरूम की खेती से बदली जिंदगी

Sun, 05 Apr 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के एक कमरे से शुरू किया कारोबार, आज लाखों रुपये में कर रहीं कमाई
विज्ञापन

11 महिलाओं को भी दिया रोजगार, ज्वेलरी बनाकर भी बढ़ा रही हैं पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। जिले के साहो क्षेत्र के पल्यूर गांव की सकीमा बेगम ने यह साबित कर दिखाया है कि मजबूत इरादे और लगातार मेहनत से हालात बदले जा सकते हैं।
कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली सकीमा आज मशरूम खेती के जरिये न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी हैं। सकीमा ने बटन मशरूम की खेती की शुरुआत बेहद छोटे स्तर पर अपने घर के एक कमरे से की थी। सीमित संसाधनों और अनुभव की कमी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। शुरुआती संघर्षों को पार करते हुए उन्होंने अपने काम को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और पांच वर्षों की कड़ी मेहनत ने उनके इस छोटे प्रयास को एक सफल व्यवसाय में बदल दिया। आज उनकी कमाई लाखों में है। उनके मशरूम की मांग दूर-दूर की मंडियों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने अपने साथ 11 महिलाओं को जोड़कर उन्हें भी रोजगार का अवसर दिया है। इससे इन महिलाओं को आर्थिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास भी मिला है। सकीमा की ओर से तैयार मशरूम मुख्य रूप से चंबा में ही बिकता है। सीजन के दौरान इसकी अच्छी मांग रहती है। इसके अलावा, वह आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाकर भी अपनी आय के स्रोत को बढ़ा रही हैं। उनकी बनाई ज्वेलरी बड़े मेलों में प्रदर्शित होती है। इसे लोग खूब पसंद करते हैं। सकीमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति हसनदीन को दिया है। सकीना ने कहा कि कि उनके पति ने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया। यह काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें