फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-साहो मार्ग पर टूटे नियम, जमकर हुई बसों में ओवरलोडिंग

Fri, 18 Mar 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
साहो मार्ग पर निजी बस की गई ओवरलोडिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवरात्रि पर्व के दौरान चंबा-साहो मार्ग पर चलने वाली बसों में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग की गई। लेकिन किसी भी विभाग द्वारा ऐसे बस ऑपरेटर के खिलाफ कोई भी कार्रवाई देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन


शिवरात्रि के दौरान साहो स्थित चंद्रशेखर मंदिर में माथा टेकने के लिए भारी सख्या में श्रद्धालु जाते हैं। जिसका फायदा उठाते हुए बस ऑपरेटरों ने सवारियों की जान की परवाह किए बिना ही बसों में ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी। बसों के अंदर ओवरलोडिंग से जी नहीं भरने से बस ऑपरेटरों ने बसों की छत पर भी सवारियां बिठा दी। ऐसे में कोई भी बस हादसा होता तो साहो मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।

शिवरात्रि के दौरान चंबा-साहो मार्ग पर बसों में ओवरलोडिंग पहली बार देखने को नहीं मिली है। शिवरात्रि के दिन हर वर्ष इस मार्ग पर बसों में ऐसे ही बेखौफ ओवरलोडिंग की जाती है। शिवरात्रि के दिन सरकारी छुट्टी होने के कारण ओवरलोडिंग करने वाले बस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोई भी विभाग आगे नहीं आता। जिससे बस ऑपरेटर धड़ल्ले से ओवरलोडिंग करके सवारियों की जान के साथ खिलवाड़ करते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अजय कुमार, अशोक, शक्ति प्रसाद, देवी सिंह, ओम प्रकाश, जय चंद, प्यार सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि शिवरात्रि पर्व के दौरान चंबा-साहो मार्ग पर बसों में बेखौफ होकर ओवरलोडिंग की जाती है। उन्होंने शिवरात्रि के दिन साहो स्थित चंद्रशेखर मंदिर जाने के लिए चंबा व आसपास क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु माथा टेकने के लिए जाते हैं। परिवहन निगम को अतिरिक्त बसें चलानी चाहिए थी लेकिन निगम ने बस सेवा नहीं दी। बस ऑपरेटर श्रद्धालुओं की संख्या का फायदा उठाकर धड़ल्ले से बसों में ओवरलोडिंग करके उनकी जान को खतरे में डालते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें