फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साच पास बड़े वाहनों के लिए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोक निर्माण विभाग ने साच पास को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। अब पांगी घाटी के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए सरकारी बस सुविधा का लाभ मिल पाएगा। करीब एक माह से चंबा से पांगी जाने वाली बस सेवा भी बंद पड़ी हुई है। साच पास के टॉप और बगोटू के पास सड़क के डंगे क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसके चलते वहां बड़े वाहनों का गुजारना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त डंगों का मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर पर शुरू किया था। वीरवार को डंगे का कार्य पूर्ण हो गया। इसके चलते विभाग ने इस मार्ग को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन और एचआरटीसी को सूचना दे दी गई है। अब एचआरटीसी कब इस रूट पर बस सेवा शुरू करती है इसको लेकर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।
फिलहाल, पांगी घाटी के लोगों को टैक्सी के जरिये ही जिला मुख्यालय के लिए आवाजाही करनी पड़ रही है। ऐसे में सरकारी बस चलनेे से उन्हें सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल चोपड़ा ने बताया कि साच पास को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें