फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन पर अब एक व्यक्ति ही कर सकेगा सफर, निजी चौपहिया वाहन में रहेगें दो लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कर्फ्यू और लॉक डाउन दौरान प्रशासन के जारी परमिटों में भी अब लोगों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत निजी चौपहिया वाहनों में दो व्यक्ति सफर कर सकेंगे। सरकारी और निजी वाहन जो सरकार के किराये पर लिए हैं, उनमें चालक सहित चार व्यक्ति ही सफर कर सकेंगे। इसके अलावा दोपहिया वाहन पर मात्र एक व्यक्ति की सफर कर सकेगा। जिला पुलिस विभाग के कर्मी वाहन चालकों को और विभाग के सोशल मीडिया के जरिये इस बारे लोगों को अवगत करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर प्रशासन के जारी वाहन संबंधित परमिट धारकों को निर्देशों की पालना करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें