फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीबीए के नए विद्यार्थियों को बताए नियम, गतिविधियाें की दी जानकारी

Wed, 13 Aug 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के अखंड चंडी पैलेस परिसर में कार्यक्रम के दौरान  मौजूद विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के अखंड चंडी महल परिसर में बीबीए विभाग के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान नए विद्यार्थियों को नियम, शिष्टाचार, आचरण और अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। बीबीए समन्वयक डॉ. शेल्ली महाजन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया मुख्यातिथि और सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. कुलदीप बंटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान अध्यापक मृणाल शर्मा, वेद ज्योति, दिग्विजय ठाकुर और ज्योति शर्मा आदि ने सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के इतिहास, स्थापना, उपलब्धियों, विजन, मिशन, ध्येय, लक्ष्य, विभिन्न कक्षाओं, पाठ्यक्रम के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रो. राकेश राठौर ने विद्यार्थियों को ई ज्ञानकोष, स्वयं प्रभा और अन्य वेबसाइट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बी-बॉक के नोडल अधिकारी डॉ. चमन सिंह ने छात्रों को बी-वॉक पाठ्यक्रम के उद्देश्यों और संभावनाओं के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें