फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वाहन चालकों से वसूला 2.60 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरमेश कुमार की अदालत की दो दिन प्री-लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के करीब 381 चालान पेश हुए। इनमें से 254 चालानों के तहत 2,60,600 रुपये जुर्माना वाहन चालकों से वसूल किया गया। साथ ही पुन: यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर नियम अनुसार कार्रवाई को लेकर भी चेताया गया।
विज्ञापन

न्यायालय की ओर से 381 मामलों में समन जारी किए गए थे जिन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरमेश कुमार की दो दिनों की प्री-लोक अदालत में पेश होने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी अमूमन 127 लोग अदालत में प्रस्तुत नहीं हुए हैं। उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने के लिए समन जारी किए गए। प्री-लोक अदालत में लोगों की सहमति से ही मामलों का निपटान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें