डलहौजी (चंबा)। नागरिक अस्पताल डलहौजी में क्रस्ना लैब ने भुगतान लंबित होने के चलते रूटीन टेस्ट के सैंपल लेना बंद कर दिया है। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब उन्हें नियमित जांच के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ सकता है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मरीजों ने सरकार से लंबित भुगतान का जल्द निपटारा कर जांच सुविधाएं बहाल करवाने की मांग की है। संवाद