फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डाडरी के पहले महादंगल में रोहतक के रोहित ने जीती बड़ी माली

Mon, 12 Oct 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में भनौता के डाडरी गांव में दंगल के दौरान दाव पेच लगाते पहलवान।संवाद
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। चनेड़ के डाडरी गांव में पहली बार आयोजित छिंज मेले में हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

बजरंग यूथ क्लब चनेड़, भनौता और पंजोह की ओर से आयोजित महादंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के लोग पहुंचे। दंगल का शुभारंभ ग्राम पंचायत चनेड़ की प्रधान रंजू देवी ने किया। उन्होंने आयोजन के लिए 5100 रुपये की सहयोग राशि दी। समापन समारोह में करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने 31 हजार रुपये की राशि प्रदान कर विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। बड़ी माली का मुकाबला महाकाल अखाड़ा, रोहतक के रोहित कुमार और अनिल कुमार के बीच हुआ। इसमें रोहित कुमार विजेता और अनिल कुमार उपविजेता रहे। बड़ी माली के मुकाबले में दोनों पहलवानों को कुल 41 हजार रुपये की नकद राशि दी गई। वहीं, छोटी माली में नवीन और रॉबिन के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों को कुल 31 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें