फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लाहल के पास एनएच पर गिरीं चट्टानें, यातायात ठप

विज्ञापन
धवेली से साहगलू के लिए सड़क निर्माण में जुटी जेसीबी। संवाद।
विज्ञापन
लाहल के पास एनएच पर गिरीं चट्टानें, यातायात ठप
विज्ञापन

सड़क बहाली में जुटी जेसीबी मशीन, लग रहा अधिक समय
लोगों ने वाहन अदला-बदली कर पूरी की आगे की यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लाहल के पास चट्टानों का पहाड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा। इससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। गनीमत यह रही कि कोई वाहन या राहगीर इन चट्टानों की चपेट में नहीं आया। इस कारण जानी नुकसान होने से बाल-बाल बचा। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब यह भूस्खलन हुआ। शाम होने तक विभाग की मशीनरी सड़क को बहाल करने में जुटी रही। कुछ यात्रियों को मजबूरी में लाहल से आगे पैदल सफर करना पड़ा। सड़क बंद होने की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने वाहनों की अदला-बदली करके भरमौर और चंबा के लिए रवाना हुए। सड़क पर चट्टानें गिरने से कोई भी छोटा-बड़ा वाहन वहां से नहीं गुजर पाया। गौरतलब है कि रविवार को क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। इसके बाद सोमवार को जैसे ही मौसम साफ हुआ तो धूप खिलते ही पहाड़ से बड़ी चट्टानें टूटकर सड़क पर आ गिरीं। मार्ग अवरूद्ध होने से सरकारी और निजी एक दर्जन बसों के रूट प्रभावित हुए। साथ ही यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि जैसे ही एनएच अवरूद्ध होने की सूचना मिली तो मशीनों और मजदूरों की टीम उसे बहाल करने के लिए भेज दी गई। चट्टानें काफी बड़ी हैं, इस कारण उन्हें हटाने में अधिक समय लग रहा है। जल्द ही वाहनों की आवाजाही सुचारु करवा दी जाएगी।

धवेली से साहगलू के लिए सड़क निर्माण में जुटी जेसीबी। संवाद।

धवेली से साहगलू के लिए सड़क निर्माण में जुटी जेसीबी। संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें