फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़कें बनीं शराबियों का अड्डा, चालक परेशान

विज्ञापन
चंबा के गेहरना-सैला-मथला पर पड़ी खाली शराब की बोतलें।संवाद
विज्ञापन
गेहरना-मथला सहित जोत मार्ग पर बढ़ रही नशेड़ियों की तादाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल के तहत गेहरना-सैला-मथला सहित जोत मार्ग नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। रात के सन्नाटे में मार्ग पर जगह-जगह गाड़ियां खड़ी कर टोलियों में नशे का सेवन का दौर देर रात तक चलता है। नशे में धुत शरारती तत्व सड़क पर बोतलें भी तोड़ देते हैं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। इससे राहगीर भी अंधेरे में घायल हो रहे हैं। नशेड़ियों का जमघट कुडणू चौक से लेकर तलाटा तक आम देखा जा सकता है। जोत मार्ग पर भी स्थिति ऐसी ही है। स्थानीय ग्रामीणों सुशील कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम आदि ने बताया कि इससे माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां रात को गश्त लगाई जाए ताकि शरारती तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें