फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क की चौड़ाई का कार्य अधूरा, हादसे का खतरा

विज्ञापन
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सेरी के पास संकीर्ण मार्ग।
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सेरी गांव के समीप 100 मीटर सड़क की चौड़ाई का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। यह कार्य वर्ष 2018-2019 में नकरोड़ से कॉलोनी मोड़ तक 14 किलोमीटर सड़क चौड़ाई के लिए ठेकेदार को सौंपा गया था। करीब सात करोड़ के बजट से इस परियोजना को पूरा करने की योजना थी। हालांकि, नकरोड़ से कॉलोनी मोड़ तक सड़क चौड़ाई और टारिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है लेकिन, सेरी गांव के पास 100 मीटर का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। यह अधूरा कार्य स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। अधूरी सड़क के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब तक करीब एक दर्जन गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो चुकी है। बड़ी गाड़ियों के गुजरने पर राहगीरों को पैदल चलने तक का रास्ता नहीं बचता। ग्रामीणों ने चुराह लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से अधूरे कार्य को पूरा करवाने की मांग उठाई है। कहा कि ग्रामीणों की मांग पूरी न होने पर वे सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। ग्रामीणों राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, दलीप कुमार, योगराज, राजीव कुमार आदि ने बताया कि चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सेरी गांव के समीप 100 मीटर सड़क चौड़ाई का कार्य अधूरा होना राहगीरों और वाहन चालकों के लिए चुनौती का विषय बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव बिष्ट ने बताया कि जल्द मार्ग के विस्तारीकरण करने को लेकर प्रयास किए जाएंगे।

मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान नेशनल गेम्स में चयन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें