टियात विधानसभा क्षेत्र के मराड़ गांव के लिए बनने वाली सड़क का शिलान्यास करते कुलदीप सिंह पठानि
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत रायपुर के पताका-चुवाड़ी मार्ग में ददरियाड़ा गांव के समीप मराड़ी गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। सड़क पर एक करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इससे क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क को निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने लोगों को स्वेच्छा से सड़क निर्माण के लिए भूमि विभाग के नाम स्थानांतरण करने का भी आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रस्तावित 15 सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए चार सड़कों को वन अधिकार अधिनियम के तहत पर्यावरण अनुमति प्रदान कर दी गई हैं। जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें शाल-टोपी एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।