फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया

Fri, 27 Jan 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर नप ने की कार्रवाई
विज्ञापन

फड़ी धारकों को दी सख्त हिदायत
चंबा। सड़क पर अतिक्रमण करने वालोें के खिलाफ नप चंबा ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गांधी गेट से लेकर कसाकड़ा स्थित नए बस अड्डे की सड़क में फड़ी धारकों ने अतिक्रमण कर रखा है। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में नप के कर्मियों ने अतिक्रमण करने वाले फड़ी धारकों को अपने चिह्नित स्थान तक ही सिमट कर रहने की हिदायत दी है। साथ ही सड़क पर तिरपाल बांध कर आवाजाही को बाधित करने वालों की तिरपालें काटकर उन्हें जब्त कर लिया गया। नगर परिषद ने साफ किया है कि दोबारा सड़क पर दुकानदारी सजाई पाई गई तो उनके खिलाफ इससे भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गांधी गेट से लेकर कसाकड़ा मोहल्ला स्थित नए बस अड्डे के रास्ते में सड़क पर फड़ीधारकों ने अपना सामान सजा रखा है। इससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं यहां से होकर गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों के कारण हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर नगर परिषद के पास कई शिकायतें पहुंची हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर नप के कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में टीम ने सड़क का निरीक्षण किया औैर अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

सड़क में अतिक्रमण करने वालों को वहां से हटाया। साथ ही रास्ते में लगाई गई तिरपालों को भी जब्त किया गया है। दोबारा अतिक्रमण होने पर इससे भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -संजीव कुमार, कनिष्ठ अभियंता नप चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें