सलूणी/चंबा। वन मंडल चुराह के अंतर्गत गांव रिवाज में जेसीबी मशीन के माध्यम से हो रहे वन भूमि पर हो रहे खनन को लेकर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। डीएफओ सलूणी सुशील कुमार को वन भूमि पर अवैध तरीके से सड़क निर्माण की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत विभागीय टीम को मौके पर भेजा। मौके पर अवैध गतिविधि की पुष्टि होने पर कार्य तत्काल रुकवाया गया और संबंधित व्यक्ति पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया। डीएफओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कियदि दोबारा अवैध खनन करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वार्ड सदस्य कनिजो बेगम ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि वन भूमि पर हो रहे इस तरह के अवैध खनन पर सख्त निगरानी रखी जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।