फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर से गौरीकुंड के लिए सड़क निर्माण नहीं हो पाया : मोती राम

Wed, 27 Aug 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
म​णिमहेश यात्रा पर श्रद्धालु का बुधवार को लिया का फोटो। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चंबा। सेवानिवृत्त उप आबकारी विभाग एवं कराधान आयुक्त मोती राम ने कहा है कि भरमौर से गौरीकुंड तक सड़क निर्माण का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि 1960 में भरमौर को सड़क से जोड़ा गया था और उस समय जयकृष्ण गिरी महाराज ने इस मार्ग के लिए आंदोलन किया था। इसके बाद मार्ग का सर्वेक्षण भी हुआ था, जिसमें पांच गांवों के लोगों की जमीनें आईं और उन्हें मुआवजा भी मिला था, लेकिन जयकृष्ण गिरी महाराज की मृत्यु के बाद यह मामला ठंडा पड़ गया। बाद में 2016 में परियोजना सलाहकार सीमित की ओर से इस मुद्दे को फिर से उठाया गया और प्रस्ताव पारित भी हुआ, लेकिन अभी तक स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। मोती राम ने कहा कि लगभग 1300 फीट ऊंचाई पर सड़क बनने से यह चढ़ाई काफी आसान हो जाएगी और इससे श्रद्धालुओं को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें