फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी-मडोगा-इंद्रेश्वर मार्ग 10 दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी-मडोगा- इंद्रेश्वर मार्ग 10 दिन से भूस्खलन के चलते बंद है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है। मडोगा से इंदरवाल तक सड़क का निर्माण करने की मांग भी की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से तीन पंचायतों को फायदा होगा। बर्फबारी के दौरान भी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रहेगा। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग सलूणी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों चतरो राम, मदन लाल, महिंद्र कुमार, सोनू, भूपेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिनों बारिश के कारण सलूणी-मड़ोगा- इंद्रेश्वर मार्ग भारी भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है। मार्ग बंद होने से लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों को मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की मांग की है। इसके बावजूद अभी तक मार्ग वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया है। सड़क बनने से ग्राम पंचायत दिघाई, मंजीर, खरोटी के दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि मडोगा से इंदरवाल तक सड़क बनने से तहसील मुख्यालय सलूणी पहुंचने के लिए 25 किमी का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि भारी बारिश के कारण बंद पड़े मार्ग को जल्द बहाल करवा दिया जाएगा। मडोगा से इंदरवाल तक सड़क बनाने की डीपीआर तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें