चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत राइजिंग स्टार मंगला की टीम ने स्ट्राइकर इलेवन की टीम को 15 रन से शिकस्त दी। स्कोरर दर्शन सिंह ने बताया कि इस मैच में राइजिंग स्टार मंगला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवर में 140 रन बनाए। इसमें दर्शन ने 41 और तनु ने 18 रन बनाए। स्ट्राइकर इलेवन की ओर से हितेंद्र ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्राइकर इलेवन की टीम 125 रन ही बना सकी। इसमें सन्नी ने 23 और भवू ने 21 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। मंगला की ओर से विक्कू ने तीन और कपिल ने दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ राइजिंग स्टार मंगला की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।