फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धरवाला के पास रावी नदी में समा गया डंगा

Thu, 27 Apr 2023 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में धरवाला के पास रावी नदी में समाया भरमौर-पठानकोट हाईवे का डंगा।संवाद
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर धरवाला के पास रावी किनारे लगाया गया करीब 15 मीटर डंगा देेखते ही देखते नदी में समा गया। गनीमत यह रही कि डंगे के रावी नदी में समाते समय किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, गोपाल शर्मा, सरबो राम, नारायण, साहिल महाजन आदि ने बताया कि वीरवार दोपहर मूसलाधार बारिश के बाद निकली धूप में धरवाला में रावी नदी के किनारे लगाया गया डंगा नदी में समा गया। बताया कि यहां पर लोग अपने वाहनों को पार्क करते थे। लेकिन वीरवार को यहां पर कोई भी वाहन पार्क नहीं था जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इसकी पुष्टि हाईवे प्रबंधन के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने की है। कहा कि इससे करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें