फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगमों और बोर्डों के सेवानिवृत्त कर्मियों ने बोला हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की मांग को लेकर कारपोरेट सेक्टर के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग को मनवाने के लिए जमकर नारेबाजी भी की। शहर का चक्कर काटने के बाद उपायुक्त कार्यालय में रैली का समापन हुआ। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन के जरिये सरकार को मांग पत्र भी भेजा। हिमाचल प्रदेश सेक्टर रिटायर कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि विभिन्न निगमों और बोर्डों के कर्मचारी सेवानिवृत्ति के उपरांत पेंशन सुविधा से वंचित हैं जो उनके साथ अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी सेवा अवधि में अपने विभाग में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करता है। सेवा के दौरान उसे वेतन के रूप में कुछ पैसे दिए जाते हैं लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उसे कोई राशि विभाग की तरफ से नहीं दी जाती। इसकी वजह से कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के उपरांत अपना परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विभिन्न निगमों के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें