फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो दिन से पेड़ पर फंसे उल्लू को किया रेस्क्यू

Wed, 24 Apr 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पेड़ पर पतंग की डोर से फंसे उल्लू को वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने दमकल विभाग की मदद से रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

यह उल्लू दो दिन से पुलिस मैदान बारगाह के पास एक पेड़ पर पतंग की डोर के साथ फंसा था। इस वजह से वह उड़ नहीं पा रहा था। वहां से गुजरने वाले लोगों को लगा कि वह उड़ नहीं पा रहा है तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने रैपिड रिस्पांस टीम को मौके पर भेजकर उल्लू को पेड़ से सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए। टीम मौके पर पहुंची तो उनके लिए पेड़ पर चढ़ना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। उनकी सीढ़ी की मदद लेकर टीम के सदस्यों ने पेड़ पर फंसे उल्लू को सुरक्षित उतारा। डोर में फंसने के कारण उसे चोट भी लगी थी। इसके उपचार के लिए उसे पशु चिकित्सालय ले जाया गया। यहां उसके जख्मों का इलाज किया जा रहा है। वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उल्लू को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें