तेलका (चंबा)। बिंदोखी नाले के पास खस्ताहाल वर्षाशालिका की अब मरम्मत की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने अमर उजाला में यह मुद्दा प्रकाशित होने के बाद हरकत में आते हुए यह आदेश दिए हैं। सितंबर 2025 में भारी बारिश के कारण वर्षाशालिका क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण किशन चंद, अशोक कुमार, दलीप कुमार, प्रमोद कुमार, रमेश कुमार और योगराज ने बताया कि बरसात के मौसम और तेज धूप के दिनों मेंं उनके लिए ठहरने के लिए यह एकमात्र सुरक्षित स्थान है। इसके जर्जर होने से वे परेशान थे। अब उन्हें राहत मिलेेगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रजत सहगल ने बताया कि वर्षाशालिका की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसे पूरी तरह उपयोग योग्य बना दिया जाएगा।