फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना अनुमति लगाईं रेहड़ी-फड़ियां हटाईं, चार कीं जब्त

Wed, 03 May 2023 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा ने दलबल के साथ बिना अनुमति के डाकघर से कश्मीरी मोहल्ला तक रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। नप चंबा के कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में कर्मचारियों ने चार रेहड़ियों को जब्त कर लिया है। साथ ही बिना अनुमति के रेहड़ियां लगाने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के बारे में भी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में बिना अनुमति के रेहड़ियां लगाकर राहगीरों की दिक्कतों को बढ़ाने संबंधी शिकायतें कई बार नगर परिषद के पास पहुंची हैं। इतना ही नहीं कई समाजसेवी संगठन भी शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही अवैध रेहड़ियों-फड़ियों की शिकायत भी प्रशासन से कर चुके हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर नगर परिषद ने बुधवार को जिला डाकघर कार्यालय परिसर से लेकर कश्मीरी मोहल्ले, चौगान एक और दो के पास बिना अनुमति रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को खदेड़ा और साथ ही इस दौरान चार रेहड़ियों को भी जब्त किया गया। इन्हें अब नप चंबा की ओर से निर्धारित जुर्माना लगाने के बाद ही छोड़ा जाएगा।
नप चंबा के सेंटरी इंस्पेक्टर निखिल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि बिना अनुमति के रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर कार्रवाही अमल में लाई गई है। बताया कि आगे भी नप चंबा की ये कार्रवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें