राजपूरा में मुहर्रम के मौके पर मौजूद लोग।संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। राजपुरा में जामिया जमालिया इस्लामिया मदरसा और अंजुमन इस्लामिया की ओर से कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके साथियों को याद किया गया। इस दौरान जामिया जमालिया इस्लामिया मदरसा के बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिला चंबा के दूरदराज क्षेत्रों से आए हुए सभी मुस्लिम समुदाय के लोग राजपुरा में एकत्रित हुए।
उन्होंने कर्बला में शहीद हुए सभी शहीदों को याद किया और उनके हक में दुआएं मांगी। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर देश में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया चंबा के सदर डॉ. इसरार अली शाह, अंजुमन इस्लामिया के सदस्य शाकिर अली शाह, सरदार मुहम्मद, हैदर अली, मनीर मुहम्मद, अयूब खान, इमरान खान, दानिश अली शाह, मोसिन खान, आरिफ शेख, फारुख मुहम्मद, माकुम कुरेशी, मुहम्मद आशिक, निसार अली, नावेद अली शाह, नदीम अली शाह, फैसल अली शाह, मौलाना शरीफ मुहम्मद, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी चंबा के अध्यक्ष लतीफ मुहम्मद सहित अन्य मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।