चंबा के साहो मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
चंबा। जिला चंबा में भारी बारिश के बाद अब व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। मंगलवार को 15 और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, जबकि 40 गांवों में दो सप्ताह बाद अंधेरा छंटा। मंगलवार को बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग की टीमें दिनभर फील्ड में डटीं रहीं। अब जिले में 48 मार्ग और 31 ट्रांसफार्मरों को बहाल करने के लिए विभागीय टीमें जुटी हुई हैं। वहीं, दूसरी तरफ खस्ताहाल रास्तों का मंगलवार को उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने निरीक्षण किया। इसमें गागला-धुलाड़ा मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिले में जनजीवन अब पटरी पर आ रहा है। विभागीय टीमें दिन-रात व्यवस्था बहाली के कार्य में जुटी हैं।
चंबा के साहो मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
चंबा के साहो मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद