फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भटियात में आपदा प्रभावितों को राहत राशि बांटी

Sun, 21 Sep 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भटियात क्षेत्र में आपदा ग्रस्त क्षेत्र में दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह प
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भाटी, नरोला गला, मिहाल-कमलाडी, टिक्कर गला, बरला, गढ़, चुहण और मिहनु गांवों में प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने 22 आपदा प्रभावित परिवारों को 1.45 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने और क्षतिग्रस्त आधारभूत ढांचे की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विशेष आपदा राहत पैकेज की घोषणा कर राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें