फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: काले झंडे दिखाने के बाद कम कर दिया किराया

Tue, 02 May 2023 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राइड विद प्राइड वाहन को काले झंडे दिखाने के 24 घंटों के भीतर ही दोगुने किराये के फैसले को वापस लेने पर भाजपा प्रदेश सचिव जय सिंह ने इसे चंबा के लोगों की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि आखिरकार सरकार और जिला प्रशासन की ओर से जनता पर थोपे गए दमनकारी तानाशाही फैसले को उसे वापस लेना पड़ा है। कहा कि जब-जब सरकार और जिला प्रशासन गलत फैसले लेगी, उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। गौरतलब है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के डिपो की ओर से चलाई जा रही राइड विद प्राइड वाहन के किराये में दोगुनी वृद्धि को लेकर भाजपा प्रदेश सचिव ने मोर्चा खोलते हुए लोगों के साथ राइउ विद प्राइड वाहन को काले झंडे दिखाए। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने आने वाले समय में वाहन का किराया कम नहीं करने पर कांग्रेस विधायक और नेताओं को काले झंडे दिखाने के बारे में भी चेताया। साथ ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चंबा प्रवास के दौरान उनके पुतले जलाने से भी गुरेज न करने की चेतावनी दे डाली थी। खैर, जनहित के लिए उठी इस आवाज के 24 घंटे के भीतर ही अब राइड विद प्राइड का किराया कम कर दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें