फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रंजीत सागर में डूबे डलहौजी के युवाओं के बरामद शव

Wed, 05 Jul 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। दोस्तों के साथ घूमने निकले रंजीत सागर में डूबे डलहौजी के दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक का शव मंगलवार शाम को बरामद हो गया था जबकि दूसरे का शव बुधवार को बरामद हुआ। शाम तक शव डलहौजी नहीं पहुंचाए जा सके थे। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ही शव परिजनों के सुपुर्द किए जाने थे। इसके चलते शवों को डलहौजी लाने में देरी हो गई।
विज्ञापन

मृतक युवकों की पहचान साहिल पुत्र किशोरी लाल और गगन पुत्र कुंज लाल निवासी सदर बाजार डलहौजी के रूप में हुई है। जो अपने दोस्तों के साथ पर्यटन स्थल पुरथु में घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान रंजीत सागर में नहाते हुए दोनों पानी की गहराई में चले गए जहां पर उनकी डूबने से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से जहां दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। पूरी पर्यटन नगरी डलहौजी में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें