चंबा। शहर स्थित सीता बाड़ी मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मंदिर में पहले महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इसके बाद शाम चार बजे से रामायण पाठ शुरू हुआ। यह जानकारी मेजर एससी नैय्यर ने दी। उन्होंने बताया कि नवरात्रों के दौरान हर दिन रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। संवाद