फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कबड्डी में रायपुर, वॉलीबाल में भुनाड़ स्कूल जीता

Fri, 20 Sep 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में खेल प्रतियोगिता के समापन सामारोह के दौरान मुख्यति​थि को सम्मानित करता सटाफ।
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में आयोजित भटियात जोन अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में रायपुर विजेता बना। गरनोटा स्कूल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

वॉलीबाल में भुनाड़ की छात्राएं विजेता और समलेऊ की टीम उपविजेता रही। खो-खो में बेलरा ने बाजी मारी। ककीरा स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में रायपुर स्कूल की टीम ने पहला स्थान पाया। चुवाड़ी स्कूल दूसरे नंबर पर रहा। कुश्ती में ओवरऑल चैंपियन का खिताब भुनाड़ स्कूल ने जीता। प्रतियोगिता के समापन पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जोन इंचार्ज जोगिंद्र सिंह और संयोजक अशोक कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रहीं टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ खेलों का भी महत्व है। खेलों में भी विद्यार्थी अपने क्षेत्र का नाम ऊंचा कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया है कि वे खेलो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें