फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश से हरदासपुरा में हाईवे बना तालाब, राहगीर परेशान

Mon, 06 Oct 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बारिश के बाद हरदासपुरा चौक के पास तालाब में तब्दील हुआहाईवे। संवाद
विज्ञापन
चंबा। हरदासपुरा में सोमवार को बारिश से नेशनल हाईवे के तालाब बनने से वाहन चालकों व राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। राहगीर सुरेश ठाकुर, मनोज कुमार, काकू राम, विनोद कुमार, सुनील और मनीष कुमार ने बताया कि हाईवे पर पानी की निकासी नाली बंद है। प्रशासन इसे दुरुस्त करवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है और न ही एनएच प्राधिकरण गंभीरता दिखा रहा है। बारिश होने पर वाहन चालकों और राहगीरों का यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन व एनएच प्राधिकरण से मांग की है कि समस्या का निदान करने के लिए उचित कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें