चंबा में भूस्खलन के चलते बंद पड़ा तेलका–लचौड़ी मार्ग और क्षतिग्रस्त वर्षाशालिका।संवाद
तेलका (चंबा)। सलूणी उपमंडल के तेलका-लचौड़ी मार्ग पर सोमवार देर रात मूसलाधार बारिश के कारण हुट्टा क्षेत्र में वर्षा शालिका पूरी तरह ढह गई। यह वर्षा शालिका वर्षों से स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए सहारा बनी हुई थी। यहां यात्री लूणी, लचौड़ी और तेलका जाने वाली बसों का इंतजार करते हैं। ग्रामीण अशोक ठाकुर, प्रकाश दत्त, कृष्णा, दर्शन, मुकेश, राहुल, मनोज शर्मा, विनय और अनूप शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नई वर्षा शालिका का निर्माण किया जाए।