फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गेहूं और जौ की फसल को बारिश से मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के किसानों ने बारिश होने के बाद राहत की सांस ली है। बारिश से गेहूं और जौ की फसल को संजीवनी मिली है। किसानों का कहना है कि पिछले डेढ़ माह से बारिश नहीं हुई थी। इस कारण फसल खेतों में सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। बीते दिनों हुई बारिश से बेहतर फसल होने की उम्मीद बंध गई है। किसानों रमेश कुमार, सुनील कुमार, राज कुमार, अमृत सिंह, देवी चंद, रत्न लाल, बलदेव सिंह, जमीत सिंह आदि का कहना है कि बारिश फसल के समयानुसार नहीं हुई है। नियमित अंतराल के बाद अब अगर बारिश होती है तो इससे फसल बेहतर होगी। साथ ही उन्हें भी मुनाफा होगा। गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्र होली की के अधिकांश लोग बागवानी और किसानी पर ही निर्भर करते हैं। कुल मिलाकर बीते दिनों हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें