फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रिफाइंड तेल की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Fri, 23 Jan 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा) विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत खरोठी के पटेरनी गांव में सरकारी डिपो से प्राप्त रिफाइंड तेल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं। पटेरनी निवासी रफी मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने खरोठी डिपो से राशन सामग्री खरीदी थी, जिसमें रिफाइंड तेल भी शामिल था। जब वह घर पर सब्जी में तड़का लगाने लगे तो तेल में अचानक झाग उठने लगा, जिससे उन्हें तेल की गुणवता पर संदेह हुआ। इस घटना के बाद उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग से मामले की जांच करने की मांग की है। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग चंबा के इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में लाया गया है और फूड इंस्पेक्टर के माध्यम से रिफाइंड तेल की जांच करवाई जाएगी। वहीं, डिपो धारक का कहना है कि डिपो में वितरित किया गया रिफाइंड तेल चंबा से प्राप्त सरकारी राशन का ही हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें