कियाणी दंगल मेले के उपलक्ष पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
चंबा। ग्राम पंचायत कियाणी में दंगल मेले के उपलक्ष्य पर वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक धर्मचंद मुख्यातिथि थे।
उन्होंने वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज किया। खिलाड़ियों से भी परिचय किया और खेलकूद प्रतियोगिता के शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में बीस टीमें भाग ले रही हैं। पहले मैच में पुखरी ने घट्टा की टीम को हराया। दूसरे मैच में मंजीर ने करोड़ी को पराजित किया। तीसरे मैच मसरूंड ने सुरंगाणी को हराया। यह जानकारी दंगल मेला कमेटी अध्यक्ष सुरजीत जंदरोटिया ने दी। बताया कि प्रतियोगिता के तहत शेष मैच शनिवार को खेले जाएंगे। शनिवार को ही दंगल मेले का आयोजन किया जाएगा। बताया कि कमेटी की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई है। बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।