चंबा उपायुक्त गेट के बाहर परिसरमें अमरीका के खिलाफ प्रदर्शन करते सीटू के कार्यकर्ता।संवाद
चंबा। उपायुक्त कार्यालय चंबा के बाहर सीटू ने उपाध्यक्ष विपिन शर्मा की अगुवाई में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अमेरिका की वेनेजुएला पर कार्रवाई के विरोध में किया गया। इस दौरान विपिन शर्मा ने कहा कि सीटू संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार द्वारा वेनेजुएला के खिलाफ की जा रही सैन्य आक्रमण और बमबारी की कड़ी निंदा करती है। अमेरिकी सरकार द्वारा सैन्य बल का प्रयोग अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर, विशेष रूप से इसके अनुच्छेद 1 और 2 और वेनेजुएला के लोगों के संप्रभु अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। अमेरिका इस तरह कि कार्रवाई पर रोक लगाए। इस मौके पर रिझु राम, दिलविंद्र सावित्री, कांता और रवि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।