फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन
जन्माष्टमी के उपलक्ष पर शहर में निकाली गई शोभा यात्रा में पंचमुख अवतार में कलाकार। संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने देवी-देवताओं की भूमिका में सबका मन मोह लिया। खासकर टोकरी में रखे गए भगवान श्रीकृष्ण बनाए गए नन्हें बच्चे ने सबको आकर्षित किया। वहीं स्थानीय महिलाएं और पुरुष इस शोभायात्रा में भारी संख्या में शामिल हुए जिन्होंने भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा जुलाहकड़ी से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद वापस जुलाहकड़ी में समाप्त हुई। बाजार में जगह-जगह लोगों ने प्रसाद का वितरण किया। इसके अलावा शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए पानी और जूस की व्यवस्था भी की गई थी। बाजार चौक पर गवालों ने मटकी फोड़ी। कृष्ण भगवान की इस बाल लीला को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। गवाले बने युवाओं ने अपने कंधे पर नन्हें कान्हा को उठाकर दही से भरी हांडी तक पहुंचाया जिसे कान्हा ने डंडे के प्रहार से तोड़ दिया। राधा-कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज नैयर, डलहौजी की विधायक आशा कुमारी सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें