फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किराया निर्धारित न होने से बढ़ी मरीजों की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में टैक्सी का किराया निर्धारित न होने से लोगों सहित पर्यटकों की जेबों पर खूब कैंची चल रही है। टैक्सी चालक अपनी मनमर्जी से किराया वसूल रहे हैं। नए बस अड्डे से मेडिकल कॉलेज या शहर तक पहुंचने के लिए भी उन्हीं की मर्जी पर लोगों को निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य ओमप्रकाश, दर्शन कुमार, सत्य प्रसाद, विजय ठाकुर, निक्कू राम, सुरेश कुमार, चैन लाल, धर्मपाल आदि का कहना है कि चंबा में टैक्सी का किराया निर्धारित न होने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। कहा कि सामान के साथ यात्रियों को देर सवेर न्यू बस स्टैंड से लेकर शहर तक पहुंचने के लिए सुविधाओं के अभाव में अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके अलावा टैक्सी स्टैंड से रात्रि सेवा भी उपलब्ध न होना मेडिकल कॉलेज चंबा से रेफर होने वाली मरीजों के तीमारदारों की चिंता को बढ़ा रहा है।
मेडिकल कॉलेज चंबा से चंडीगढ़ और टांडा के लिए रात के समय रेफर मरीजों को लेकर जाने के लिए आपातकालीन स्थिति में रोगी सेवा का होना अत्यंत अनिवार्य है। कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की आड़ में टैक्सी चालक मनमर्जी से किराया वसूल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से लोगों और पर्यटकों की सहूलियत को देखते हुए पर्यटन स्थल खज्जियार, डलहौजी, साहो, जम्मुहार, चंडीगढ़, शिमला जैसे शहरों के लिए भी टैक्सी के रेट निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें