फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा से पहले भरमौर बाजार की समस्याओं का हो समाधान

Mon, 13 May 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमौर में विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम  कुलवीर सिंह राणा भरमौर को ज्ञापन सौंपते व्या
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले स्थानीय प्रशासन भरमौर बाजार बाजार में चल रही समस्याओं का निपटारा करवाए।
विज्ञापन

इसके लिए चौरासी व्यापार मंडल भरमौर ने सोमवार को एसडीएम कुलबीर सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि भरमौर पुराना बस अड्डा में शौचालयों की खस्ता हालत को शीघ्र सुधारा जाए। भरमौर में पार्किंग व्यवस्था के लिए येलो लाइन का होना जरूरी है। दुकानों के सामने गाड़ियां खड़ी न हों, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं। ऑनलाइन डिलीवरी वाले चौरासी में अपनी मनमर्जी से दुकान सजा देते हैं। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों व फेरी वालों को पुलिस की एंट्री के बिना बाजार में नहीं आने दिया जाए। सीवरेज की लीकेज व्यवस्था को सुधारा जाए। पट्टी में कूडा डंपिंग साइट की दीवार टूटने से कूड़ा कर्कट नाले में बह रहा है, इस पर कार्रवाई होना जरूरी है। भरमौर बाजार के लिए मीट मार्केट की अलग व्यवस्था की जाए। चौरासी के ऐतिहासिक मंदिरों की उचित सफाई व्यवस्था की जाए। मुख्य बाजार में ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साडा कांप्लेक्स भरमौर मेन बाजार मार्ग पर ग्रिल टूट चुकी है उससे हादसे का खतरा बना हुआ है। उसे शीघ्र ठीक करवाया जाए। सेल्फी प्वाइंट भरमौर को ठीक किया जाए। मणिमहेश यात्रा के दौरान ददवां से पट्टी तक लंगर न लगाए जाएं। यात्रा के दौरान हाई मास्क लाइट पट्टी बस स्टैंड पर चलाई जाएं। इस मौके पर चौरासी व्यापार मंडल भरमौर कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य जैसी राम ठाकुर, टेक चंद ठाकुर, व्यापार मंडल भरमौर के महासचिव महिंद्र पटियाल, वरिष्ठ उप प्रधान कालू शर्मा, प्रेस सचिव प्यार शर्मा, सदस्य अभिलाष पटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें