फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा में 245 युवाओं को नौकरी देगी निजी कंपनी

Sun, 08 Sep 2024 09:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के सौजन्य से सोमवार को रोजगार उप कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें 245 पदों पर निजी कंपनी सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति करेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार होंगे। आवेदकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तय की गई है। पुरुष अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 7 इंच से अधिक और न्यूनतम भार 60 किलोग्राम, महिला अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 4 इंच से अधिक और न्यूनतम भार 48 किलोग्राम होना चाहिए। बताया कि चयनित युवाओं को 10 से 25 हजार रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा। आवेदक को विभाग की वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थानों पर सुबह 11:00 बजे उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें