फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निजी कंपनी पर लाखों की राशि हड़पने का आरोप

Mon, 07 Aug 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के लोगों ने एक निजी कंपनी पर धोखाधड़ी और जालसाजी कर उनकी मेहनत की कमाई डकारने का आरोप लगाया है। 54 ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने निजी कंपनी में लाखों आरडी और बचत खातों में लाखों की राशि जमा करवाई थी। अब कंपनी संचालक उन्हें दो सालों से पैसे देने में आनाकानी कर रहा है। इतना ही नहीं, अब कंपनी संचालक कंपनी का नाम बदल कर अन्य कंपनी खोल बैठा है। ग्रामीणों ने सोमवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन से मिलकर कंपनी संचालक पर नकेल कसते हुए उन्हें उनकी मेहनत की कमाई लौटाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों प्रेम सिंह, चैन सिंह, रूप चंद, पवन कुमार, शेर सिंह, दौलत राम, पृथु राम, जगदीश चंद, चमन सिंह, राज कुमार, परस राम, भानू कुमार, नीलम कुमारी, प्रिया, अर्जुन पाल, नितेश कुमार, काजल, माधो राम, दर्शन कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार, खेमराज आदि ने बताया कि वर्ष 2016 में एक व्यक्ति ने निजी कंपनी खोलकर जिले के विभिन्न स्थानों पर इसकी शाखाएं स्थापित कर अपना स्टाफ और एजेंट नियुक्ति कर दिए। इस दौरान काफी धनराशि भी कंपनी के खातों में भी जमा करवाई गई। बताया कि इस दौरान विभिन्न दस्तावेजों के माध्यम से राशि लोगों को ब्याज सहित वापस करने वायदा किया गया लेकिन, दस्तावेजों में दर्शाई निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद कंपनी ने संबंधित धनराशि वापस नहीं की है। इस दौरान उन्हें एक-दो माह में समस्त पैसे लौटाने का आश्वासन दिया गया लेकिन, डेढ़ से दो वर्ष बाद भी उन्हें अपना पैसा भी नहीं मिल पाया है। कंपनी के कार्यालय के कई चक्कर काटने के बाद उन्हें पैसा वापस नहीं किया जा रहा है। उनका आरोप है कि कंपनी संचालक ने अब उनका पैसा तीसरी कंपनी में लगा दिया है। ग्रामीणों ने उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलवाने की मांग की है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि इस बाबत पुलिस अधीक्षक को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें