जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पंचायत दुर्गठी के फौटा गांव में प्राथमिक स्कूल खुलने पर पंचायत की समस्त जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।
दुर्गठी पंचायत के प्रधान सुरेश व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदेश वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व जिला परिषद अमित भरमौरी का आभार प्रकट किया है। लोगों ने बताया कि कबायली क्षेत्र में प्रवेश करने में दुर्गठी प्रवेश द्वार है। वहीं फौटा गांव इस पंचायत का पहला वार्ड है। लेकिन यहां पिछले काफी समय से प्राथमिक विद्यालय न होने से बच्चों को आसपास के स्कूलों की ओर रुख करना पड़ता था।
पंचायत प्रतिनिधियों की लगातार कोशिश और प्रदेश वन मंत्री के प्रयास के चलते फौटा गांव में बच्चों को घर द्वार पर ही प्राथमिक शिक्षा मिलेगी।