फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घाटे वाले रूट बंद करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम घाटे वाले रूटों को बंद करने की तैयारी में है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कई लोग अपने काम और शिक्षा के लिए इन रूटों पर निर्भर हैं। यदि ये रूट बंद हो जाते हैं तो उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। चंबा डिपो में लगभग दस रूट मर्ज होने वाले हैं। यह रूट निजी बस संचालकों को दिए जाएंगे। दरअसल, बसों की कमी के कारण भी परिवहन निगम को रूट बंद करने पड़ रहे हैं। वहीं, कई रूटों पर निगम को घाटा हो रहा है। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि घाटे वाले कुछ रूट मर्ज किए जाएंगे। इसकी सूची जल्द ही बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें