फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच को डबललेन करने की तैयारी, अवैध कब्जे हटेंगे

Wed, 22 Nov 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-भरमौर मार्ग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को डबललेन करने की तैयारी है। इसके लिए एनएच प्राधिकरण ने प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है। वहीं, इससे पहले एनएच पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण नेशनल हाईवे का सर्वे करवा रहा है। सर्वे के दौरान अधिकारी उन सभी स्थानों का निरीक्षण करेंगे, जहां एनएच किनारे अवैध कब्जे किए गए हैं। कुरांह, मैहला, राख, धरवाला और रजेरा सहित अन्य सभी जगह सड़क की पैमाइश करवाई जाएगी। अवैध कब्जों को लेकर प्राधिकरण को काफी समय से शिकायतें मिल रहीं थीं। एनएच किनारे अवैध रूप से किए गए निर्माण के कारण मार्ग का दायरा सिकुड़ रहा है। एक कब्जाधारी को देख दूसरा भी अवैध कब्जा करने की योजना बना रहा है। हालांकि, कुछ समय पहले एनएच प्राधिकरण ने अवैध कब्जाधारी चिह्नित किए थे। जमीन की राजस्व विभाग से पैमाइश करवाने के बाद जब उनका अवैध कब्जा निकला तो वहां से हटा दिया गया। अब दोबारा सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। एनएच किनारे किए गए निर्माण कार्यों की पैमाइश की जा सकती है।

सबसे पहले उस जगह कार्रवाई की जा सकती है, जहां एनएच पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही हैं। एनएच के किनारे वही लोग निर्माण कार्य करवा पाएंगे, जिनकी खुद की जमीन वहां राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज होगी।
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि एनएच से पहले भी अवैध कब्जे हटाए जा चुके हैं। अब दोबारा से एनएच किनारे किए गए अवैध कब्जों का सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इसमें जो भी निर्माण कार्य अवैध रूप से मिलेगा, उसे हटाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई को अंजाम में लाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें