फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में ईद पर मांगी अमन की दुआ

Sat, 21 Mar 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
खुशनगरी ​स्थित जामा म​स्जिद में हज कमेटी के अध्यक्ष लोगों के साथ। संवाद।
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया ईद उल फितर पर्व, गले मिलकर दी मुबारकबाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे और देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी।
जामा मस्जिद चंबा के मौलाना यासीन मोहम्मद ने चौगान नंबर चार में सुबह 10 बजे नमाज अदा करवाई। सरोल में मौलाना रसीद मोहम्मद ने नमाज अदा करवाई। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मौलाना यासीन मोहम्मद ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोग इस दिन के लिए खास तैयारियां करते हैं। यह ईद 30 रोजे रखने के बाद आती है। मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद, ईदगाहों में जुटे। बच्चे भी अभिभावकों के साथ पहुंचे। ईद की नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की। जिला मुख्यालय चंबा के अलावा पल्यूर, मंजीर, तेलका, किहार, डियुर, सुरंगानी, समोट में भी नमाज अदा कर देश में सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति एवं विकास की कामना की गई। नमाज के बाद एक-दूसरे के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान लोगों ने अपने दोस्तों के घर जाकर दावतें भी खाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें