गुड फ्राइडे पर चर्च में प्रार्थना सभा
चंबा। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें समुदाय के समस्त लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगाें ने समाज के सुख समृद्धि की कामना की। सभा के दौरान मौजूद प्रेम बैंजामिन ने बताया कि गुड फ्राइडे की सभा के बाद तीसरे दिन ईस्टर का त्योहार मनाया जाता है। इसी के उपलक्ष्य पर प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है। इस मौके पर राजन, राजकुमार, पीटर, मुनीराज, विलियम, दरवेस मसीह, दिनेश,मानव, राजकुमार गिल, प्रकाश मैसी, रीना वनसल, लीला, राजेश जैहरी, आरती जैहरी मौजूद रहे। संवाद