फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: सिद्धपुरा में किया गुरु की महिमा का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया सतगुरु रविदास का जन्मोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सतगुरु रविदास महाराज के 646वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सिद्धपुरा (सरोल) में कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान भाई रंजीत सिंह और रागी जत्था गैहरा वाले, भाई अजीत भट्ट, भाई सतपाल पिंकी, भाई रोहित कुमार और रागी जत्था मैहला, भीमा बाई महिला मंडल चंबा, भाई शिव कुमार सहित अन्य रागी जत्थों ने गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया। कीर्तन दरबार के तहत...को बनजारो राम को मेरा टांढा लादेया जाए रे, कह रविदास सभे जग लुटेया, हम तो एक राम कह छुटया, ऐसी लाल तुझ बिन कौन करे,धन गुरु रविदास आदि शबद गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया गया। इससे पहले प्रात: गुरु जस कीर्तन, पाठ का भोग, आरती और अरदास से संगत को निहाल कर दिया। कार्यक्रम में चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर, श्री गुरु रविदास सभा के वरिष्ठ उप प्रधान अविनाश पाल, उपप्रधान सुदेश चंद्रा, गुरु रविदास सभा सिद्धपुरा के प्रधान कमल अहीर, सचिव काका राम, उप प्रधान कुलदीप, कोषाध्यक्ष सुधीर, नीरज, गुरबचन अहीर, शालिनी, सुनील कुमारी, ज्योति, गुरु रविदास सभा काकडोलू के प्रधान रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें