चंबा। ग्राम पंचायत मंजीर में नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों ने पंचायत कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव रत्न चंद, सिलाई अध्यापिका दर्शना कुमारी और पंचायत चौकीदार रत्न चंद ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित प्रधान रीना कुमारी, उपप्रधान रमेश कुमार, गंगला वार्ड के वार्ड सदस्य काकू खोखर, मंजीर वार्ड की वार्ड सदस्य ऊषा देवी, कोटा वार्ड की वार्ड सदस्य राखी और ननण वार्ड के वार्ड सदस्य कमलेश कुमार सहित अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रधान रीना कुमारी ने रिबन काटकर पंचायत कार्यालय में प्रवेश किया। कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिक प्रक्रिया के तहत प्रधान रीना कुमारी ने सभी वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। संवाद