बनीखेत (चंबा)। चिकित्सा खंड समोट के तहत 37 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शामलाल ने बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर और अन्य गंभीर बीमारी से बचाती है। भारत में अब सरकार किशोरियों को यह वैक्सीन मुफ्त लगा रही है। बनीखेत में तीन, चुवाड़ी में आठ, ककीरा में छह, बाथरी में चार, हुनेरा में तीन, बगधार में तीन, डलहौजी में पांच और सिंहुता में पांच लड़कियों को टीका लगाया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जयादा से ज्यादा संख्या में पात्र किशोरियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं।