फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निबंध प्रतियोगिता में प्राची अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। निबंध प्रतियोगिता के आयोजन में प्राची राणा प्रथम स्थान पर रहीं। सपना ठाकुर दूसरे और अजय कुमार व कनिका शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय सलूणी में रेड रिबन क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों को एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम और बचाव विषय पर जागरूक करने के लिए करवाई गई। इसका आयोजन डॉ. सौरभ मिश्रा और सहायक प्रो. पिंकी देवी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स क्या है एवं इसका संक्रमण कैसे होता है, इसको लेकर जानकारी प्रदान की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार सलारिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने के लिए युवाओं में जीवन कौशल विकास करना है। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में सहायक प्रो. गुरदेव सिंह, सहायक प्रो. पिंकी देवी, डॉ. सौरव मिश्रा और तेजेंद्र नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें